इसके बाद वह पत्नी शिवांगी की तलाश में दोस्तों के साथ शामली आया। वह घर में दाखिल हुआ तो शिवांगी और जतिन ने गर्दन पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देकर पत्नी बेटे को लेकर फरार हो गई। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
अमित की मां ने कराई थाने में रिपोर्ट दर्ज
हत्या की घटना से अमित के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की मौत का पता चलते ही मां को गहरा सदमा पहुंचा। वह चंडीगढ़ से शामली पहुंची और थाने में शिवांगी व जतिन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
आरोपी जतिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस लगातार मामले की जांचे में जुटी है।