फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल मैसेज से मचा हड़कंप: कैबिनेट मंत्री को काले झंडे दिखाने की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली, गांव में किया भारी पुलिस बल तैनात

Thu, 28 Oct 2021 09:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

कैबिमंत्री को काले झंडे दिखाने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एक साल पहले पीएम मोदी का पुतला फूंकने पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
श्रद्धाजंलि अर्पित करते सुरेश राणा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में झिंझाना के दरगाहपुर गांव में गुरुवार को रमेशचंद कटारिया की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के आने की सूचना पर सोशल मीडिया पर उन्हें काले झंडे दिखाने के मैसेज वायरल हो गए। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं कैबिनेट मंत्री ने रमेशचंद कटारिया के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन


बुधवार को गांव के एक रालोद नेता ने सोशल मीडिया पर उन्हें काले झंडे दिखाने का मैसेज वायरल कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा दरगाहपुर पहुंचे। गांव की सीमा पर लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। वह पैदल चलकर पारस कोरी के घर पहुंचे और उनके स्वर्गीय पिता रमेशचंद कटारिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। इस मौके पर गांव के डायरेक्टर योगेंद्र सरोहा, नीटू कुमार प्रधान, रीनू सरोहा, राजकुमार आदि रहे। 

यह भी पढ़ें: मेरठ : दो लाख रुपये की रिश्वत लेता विद्युत निगम का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार, निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम का पुतला फूंकने पर पारस पर दर्ज हुआ था मुकदमा 
करीब एक वर्ष पूर्व पारस कोरी व उसके साथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया था। तब भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर की ओर से पारस कोरी समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। माना जा रहा है कि उस मुकदमे की वापसी के प्रयास में कैबिनेट मंत्री को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। जिसमें कलाकारों ने रागिनी भी प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: करवाचौथ के दिन उजाड़ा अपना घर, कत्ल के जुर्म में पत्नी गई जेल, खौफनाक है पूरी वारदात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें