फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सचिन शर्मा बने शहर कोतवाली प्रभारी, कसाना को दी झिंझाना थाने की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने देर रात कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार देर रात को कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र कुमार कसाना को झिंझाना थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। झिंझाना थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र शर्मा को एएचटीयू थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया। एएचटीयू थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन शर्मा को शहर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया। मंडी थाना प्रभारी राजेंद्र गिरी को हटाकर प्रभारी डीसीआरबी नियुक्त किया। वहीं उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक बीनू चौधरी को आदर्श मंडी का थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया। थानाभवन थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक राहुल सिसौदिया को बाबरी थाना प्रभारी बनाया और बाबरी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल कादयान को थानाभवन थाने का वरिष्ठ उप निरीक्षक नियुक्त किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राजीव कुमार को निरीक्षक अपराध थाना कांधला और निरीक्षक यतेंद्र सिंह को डीसीआरबी से पुलिस लाइन भेजा गया है। एसपी ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें