शामली। यातायत पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान वाहनों पर लगे जातिगत पोस्टर, अनुचित स्लोगन और भड़काऊ स्टिकर हटवाए गए। इसके साथ ही प्रतिबंधित काली फिल्म वाहनों से उतरवाई गई। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि अनुचित पोस्टर व स्टीकर न केवल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करते हैं, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। इसी प्रकार नियम विरुद्ध काली फिल्म का उपयोग सुरक्षा दृष्टि से घातक है। उन्होंने बताया कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अश्लील इशारे करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार
शामली। मिशन शक्ति अभियान के तहत गठित शक्ति मोबाइल टीम व एंटीरोमियो टीम महिला थाना ने शहर में चेकिंग की। इस दाैरान टीम ने शहर में आने जाने वाली लड़कियों व महिलाओं को अश्लील इशारे करने के मामले में तीन आरोपी मुबारिक, सलमान और आफताब को गिरफ्तार किया है।