फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसाला में आरटीपीसीआर लैब प्रयोगशाला शुरू

विज्ञापन
कांधला में आरटी पीसीआर लैब के उद्घाटन के मौके पर मौजूद एमएलसी विरेंद्र सिंह, डीएम जसजीत कौर और स्? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जनपद के गांव जसाला में बनाई गई बीएसएल-2 प्रयोगशाला (आरटीपीसीआर लैब) का रविवार को सीएम योगी ने लखनऊ से वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर ने कहा कि बीएसएल-2 प्रयोगशाला की शुरुआत होने से अब जनपद शामली के कोविड-19 आरटी पीसीआर सैंपल की जांच होगी और जल्द से जल्द सैंपल रिपोर्ट प्राप्त होगी।
विज्ञापन

कांधला ब्लाक के गांव जसाला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में बीएसएल-2 प्रयोगशाला (आरटीपीसीआर लैब) तैयार की गई है। शासन से जांच मशीनें व अन्य संसाधन प्रयोगशाला के लिए भेजी गई हैं। रविवार को सीएम योगी ने जनपद शामली में गांव जसाला में स्थापित की गई बीएसएल-2 प्रयोगशाला का लखनऊ से वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम जसजीत कौर, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल व चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद को सुना।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के समय कोरोना योद्धा के रूप में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जान की परवाह किए बिना कार्य करने की सराहना की। एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम ने सैंपल कलेक्शन, डिकॉन्टेमिनेशन, आरएनए एक्सट्रेक्सन, पीसीआर, कोल्ड रूम, स्टोरेज आदि कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने कहा जनपद के गांव जसाला में बीएसएल-2 प्रयोगशाला की शुरुआत हो गई है। प्रयोगशाला की शुरुआत होने से जनपद शामली के कोविड-19 आरटीपीसीआर सैंपल की यहीं जांच होगी और जल्द से जल्द परिणाम भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर जांच हेतु सैंपल मेरठ भेजे जाते थे, जिनकी रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन लग जाते थे। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि इसी सप्ताह दो-तीन दिन में कोविड-19 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच शुरू हो जाएगी।
प्रयोगशाला में सीएमओ के अनुसार प्रयोगशाला के स्टाफ में दो नान मेडिकल साइंटिस्ट इकरा खान व विभा वर्मा के अलावा तीन लैब टेक्नीशियन राहुल चौहान, शिवा बिड़ला और रजत की नियुक्ति हो गई है। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. जगमोहन, बीएसएल-2 लैब के नोडल अधिकारी डॉ. तिलक सिंह डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें