फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाई के सिर पर खटपावड़ी से हमला कर की हत्या

विज्ञापन
कैराना के गांव तीतरवाड़ा में घटनास्थल पर पड़ी खटपावड़ी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना (शामली)। गांव तीतरवाड़ा में दो सगे भाईयों के बीच ट्रॉली बेचने को लेकर शराब के नशे में झगड़ा हो गया। बडे भाई ने छोटे भाई के सिर पर खटपावड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी घर का दरवाजा बंद कर फरार हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम पर भेजने के बाद चचेरे भाई की तहरीर पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव तीतरवाडा निवासी सगे भाई सोनू चौहान व 32 वर्षीय मोनू चौहान साथ रहते थे। दोनों की शादी नहीं हुई थी। बताया गया कि दोनों के बीच शराब पीकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। सोनू के पिता लीलू की करीब 19 साल पहले मौत हो गई थी। मां के साथ छोटा भाई प्रदीप कई वर्षों से अपने मामा के यहां रहता है। एक बहन गीता की भी करीब 5 साल पहले शादी हो गई थी। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सोनू व मोनू का बाइक की छोटी ट्रॉली बेचने को लेकर विवाद हो गया। मोनू ट्रॉली बेचना चाह रहा था। जिसका सोनू विरोध कर रहा था। दोनों ही भाई शराब के नशे में थे। झगड़े के दौरान सोनू ने अपने छोटे भाई मोनू के सिर में गोबर हटाने की खटपावड़ी मार दी। जिससे मोनू घायल होकर गिर गया। इसके बाद सोनू दरवाजा बंद करके वहां से भाग गया। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो मोनू मृत अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर में मोनू के शव के अलावा कोई नहीं था। शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया गया। एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चचेरे भाई राकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी सोनू को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें