फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय यात्रा सफल बनाने को रालोद नेताओं ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
शामली माजरा रोड पर बैठक करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रालोद नेताओं ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

शामली। रालोद की न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यालय पर रालोद पदाधिकारियों की बैठक हुई। 24-25 अगस्त को होने वाली न्याय यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने कहा कि 24 व 25 अग्रस्त को रालोद की न्याय यात्रा शामली जनपद में पहुंचेगी। वंचितों व पीड़ितों के सम्मान में रालोद न्याय यात्रा निकाल रही है। इस अवसर पर प्रसन्न चौधरी ने कहा कि भाजपा किसानों का शोषण कर रही है। केंद्र में बैठ कर नए कानून बनाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिश ने कहा कि न्याय यात्रा में रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारी अनुशासन के साथ अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने जिले की शुगर मिलों में बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा भी उठाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलबीर किवाना, अशरफ अली खान, अरविंद झाल, सुनील मलिक, पंकज सरोहा, रिशीराज राझड, चैयरमैन अब्दुल गफ्फार, रामकुमार वर्मा, कंवरपाल मालैंडी, रणधावा मलिक, हरेन्द्र सिंह, सर्वेश सिंभालका, आशुतोष पंवार, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
रालोद जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
शामली। बनत गांव में रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुकेश सैनी ने कहा भाजपा के शासन में समाज का हर वर्ग परेशान है। बिजली की दरें आसमान छू रही हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। युवाओं के पास कोई रोजगार नहीं है। सरकारी योजनाएं जनमानस तक नहीं पहुंच रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, ऋषि राज, अशरफ अली खान, प्रसन्न चौधरी, डॉ. विक्रांत जावला, अखिल बंसल, चेयरमैन जलालाबाद अब्दुल गफ्फार खान, कंवरपाल मालेंडी, रजत निर्वाल, हरेंद्र सिंह, बाबूराम पंवार ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में रालोद बनत के नगर अध्यक्ष अलबेल सिंह बिट्टू, अयाज खान, गुड्डू आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरसिंह प्रजापति ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकुमार को बनाया सहकारिता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष
शामली। रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल राठी ने आर्यपुरी निवासी रामकुमार वर्मा को प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल राठी और रामकुमार वर्मा का स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी हितों में कार्य करने का आह्वान किया। रामकुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो उनको दायित्व सौंपा गया है उसको पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिश, पूर्व विधायक बलबीर किवाना, अशरफ अली खान, प्रसन्न चौधरी, अरविन्द झाल, सुनील मलिक, पंकज सरोहा, ऋषिराज राझड, चैयरमैन अब्दुल गफ्फार, कंवरपाल मालैंडी, रणधावा मलिक, हरेंद्र सिंह, सर्वेश सिंभालका, आशुतोष पंवार, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें