फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किमी दूर तक सुनी गई धमाके की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक किमी दूर तक सुनाई दी धमाके की गूंज
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला काजीवाड़ा में घनी आबादी के बीच घर में रखे पटाखों में हुआ धमाका इतना तेज था कि एक किमी दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। लोग घरों से बाहर निकले तो महिलाएं व बच्चों ने छतों पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
मोहल्ला काजीवाड़ा में हाजी शौकत के मकान में हुए धमाका ऐसा था कि मानो कोई बम फट गया हो। पुलिस अधिकारी भी धमाके की आवाज सुनकर घटनास्थल की तरफ दौड़े। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के साथ सीएफओ भी मौके पर पहुंचे। घर से धुआं निकलता देख लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि हाजी शौकत के नाम से पटाखा बनाने का लाइसेंस है। पटाखे रखने का गोदाम शहर से दूर गांव टपराना गाजीपुर में होना बताया गया है। आबादी के बीच घर में पटाखे रखे जाना अवैध है। इस मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि हाजी शौकत के साथ ही उसके पुत्र मुनव्वर के नाम पर पटाखे बनाने का लाइसेंस है। कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पटाखों में आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।
घटना को छिपाने की होती रही कोशिश
विस्फोट के बाद परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। मोहल्लेवासियों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल न ले जाकर निजी अस्पताल ले जाया गया। मोहल्ले के लोग भी पुलिस को जानकारी देने से बचते रहे। शुरुआत में तो पुलिस को रसोई में गैस सिलिंडर फटने की जानकारी दी गई। जब जांच टीम को मौके पर जले-अधजले पटाखे मिले, तो मामला साफ हुआ।
विज्ञापन

जान-माल का और ज्यादा हो सकता था नुकसान
पुलिस की जांच में सामने आया कि हाजी शौकत व उसके तीन बेटे मुनव्वर, रियासत व महबूब अपने-अपने परिवार के साथ एक ही मकान में रहते हैं। मुनव्वर नीचे रहता है, जबकि दो भाई परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। नीचे की तरफ बरामदेनुमा बड़े कमरे में एक तरफ मुनव्वर ने दीवार बनाकर रसोई बना रखी है, तो दूसरी तरफ दूसरे भाई ने रसोई बना रखी है। इसी मकान में टीन के संदूक व बोरी में बड़ी संख्या में पटाखे रखे हुए थे। उस समय वहां पर मुनव्वर की पत्नी खुशनुमा, लोनी से आई उसकी सास नूरजहां और उसका पुत्र सबरेज थे, जबकि परिवार के बाकी सदस्य अंदर कमरे में व ऊपर के कमरों में थे। अगर परिवार के अन्य लोग भी नीचे होते तो जान-माल का और ज्यादा नुकसान हो सकता था।

शामली में घटना की जानकारी लेने के लिए लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली के मोहल्ला काजीवाड़ा घर में विस्फोट के बाद जानकारी लेते एसडीएम संदीप कुमार।- फोटो : SHAMLI

शामली के मोहल्ला काजीवाड़ा घर में पडे़ पटाखे।- फोटो : SHAMLI

शामली के मोहल्ला काजीवाड़ा में घर में विस्फोट के बाद जांच करती फोरेंसिक विभाग की टीम।- फोटो : SHAMLI

शामली के मोहल्ला काजीवाड़ा घर में विस्फोट के बाद जला सामान।- फोटो : SHAMLI

शामली के मोहल्ला काजीवाड़ा घर में विस्फोट के बाद जला सामान।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें