फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार

विज्ञापन
कैराना के हास्पिटल के विरूद्ध डीएम से शिकायत करने पहुचा मासूम बच्ची का पिता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। निलेश कुमार निवासी ग्राम घाघू कानपुर देहात हाल निवासी मोहल्ला दरबार कला शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अपनी मासूम बच्ची को लेकर पहुंचा। उसने डीएम को एक शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

बताया कि तीन अक्तूबर को उसने अपनी पत्नी प्रीति को डिलीवरी के लिए कैराना नगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उस दौरान वहां कोई महिला डॉक्टर नहीं थी। करीब दो घंटे बाद एक महिला आई, जो अपने आपको डॉक्टर बता रही थी। उसने आते ही प्रीति का ऑपरेशन कर दिया। रात करीब 9 बजे उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची सुरक्षित हैं, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने प्रीति से मिलने नहीं दिया।
सुबह करीब तीन बजे उसकी पत्नी हालत खराब हो गई। अस्पताल स्टाफ ने उन्हें अपनी हेड ब्रांच पानीपत ले जाने को कहा। आरोप लगाया कि अस्पताल में उसकी पत्नी का गलत ऑपरेशन किया गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पीड़ित व्यक्ति ने जिलाधिकारी से हॉस्पिटल के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने की गुहार लगाई। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें