फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: राकेश टिकैत बोले- वर्तमान में केवल जाति की राजनीति हो रही, चौधरी जयंत को लेकर कही ये बड़ी बात

Sat, 16 Mar 2024 06:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान में केवल जाति की राजनीति हो रही है। वहीं, उन्होंने चौधरी जयंत को लेकर यह बड़ी बात कही।
विज्ञापन
चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान में केवल जाति की ही राजनीति की जा रही है। सरकार को किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। जयंत चौधरी के एनडीए में गठबंधन पर बोलते हुए कहा जब एनडीए में सब गठबंधन कर रहे हैं तो जयंत चौधरी ने कर लिया ठीक है। भागते चोर की लंगोटी ही सही।

भैंसवाल गांव में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों का बिजली और कर्ज माफ करने के लिए कई तरह के शर्तें लगाई हुई है। किसानों के खेतों पर मीटर जल्द ही लग जाएंगे। भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र में पांच साल तक मुफ्त बिजली देने का वायदा किया था जबकि सीएम अब एक साल बिजली मुफ्त देने की बात कर रहे हैं। अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती है मगर किसानों की उपेक्षा की जा रही है। किसानों की आय तो दोगुनी नहीं हुई, मगर लागत जरूर दोगुनी हो चुकी है।

विज्ञापन


Trending Videos

किसान कर्ज में डूबा हुआ है। बिना आवाज उठाए किसानों का भला होने वाला नहीं है। किसानों को लोकसभा चुनाव में नोटा नहीं दबाना है, वहां वोट दें, जहां पर उन्हें लगे कि भला हो सकता है। शामली शुगर मिल पर किसानों का बकाया भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। भाजपा सरकार इस बार 400 प्लस सीट की बात कर रही है, मगर सही पता चुनाव परिणाम के बाद ही लग सकेगा। इस दौरान बाबा शोकिंदर, भाकियू महासचिव युद्धवीर सिंह, विनय चौधरी, कृष्ण वीर कादियान, मैनपाल सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024 Dates: लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानें- वेस्ट यूपी की सीटों पर कब-कब होगी वोटिंग
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों को दी सांत्वना
राकेश टिकैत ने भैंसवाल गांव में पहुंचकर बाबा सूरजमल और वरिष्ठ पत्रकार हरवीर सिंह के पिता भंवर सिंह के निधन पर शोक जताया। पीड़ित परिवार को सांत्वना भी दी गई।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024: मेरठ और बागपत में 26 अप्रैल को होगा मतदान, पढ़ें- पश्चिम की अन्य सीटों पर वोटिंग कब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें