Lok Sabha Chunav 2024: चुनाव आयोग ने शनिवार को मतदान की तारीखों का एलान कर दिया है। आइए बताते हैं कि मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और शामली में मतदान कब होगा।
चुनाव आयोग ने शनिवार को 18वीं लोकसभा के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आइए बताते हैं कि सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में कब वोटिंग होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
मुजफ्फरनगर में होर्डिंग उतरवाए।
- फोटो : अमर उजाला
आचार संहिता लगते ही उतरवाए होर्डिंग
मुजफ्फरनगर जिले में आदर्श आचार संहिता लगते ही होर्डिंग और बैनर उतरवाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया। देर शाम तक जगह-जगह बैनर उतरवाए जा रहे थे। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया है।