शामली कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम जसजीत कौर।
- फोटो : SHAMLI
रूफ टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली शीघ्र करें स्थापित
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में रूफ टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग के संबंध में बैठक हुई। जिसमें डीएम ने जिले सभी शासकीय व अर्द्ध शासकीय भवनों पर रूफ टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी व सभी बीडीओ को प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्कूलों, पंचायत भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर रूफ टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम शीघ्र लगाने की हिदायत दी। जिससे बरसात के पानी से भूमि के जल का सीधा रिचार्ज हो सके। नोडल अधिकारी व अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई अभिराम प्रसाद वर्मा ने बताया कि शासन स्तर पर भी प्रदेश के सभी जनपदों में शासकीय व अर्द्ध शासकीय भवनों पर रूफ टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने की समीक्षा निरंतर की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस प्रणाली संबंधी डिजाइन-ड्राइंग भूगर्भ जल विभाग की वेबसाइट पर पर उपलब्ध हैं। किसी भी तकनीकी मार्गदर्शन के लिए लघु सिंचाई विभाग के मोबाइल नंबर 9897079958 और भूगर्भ जल विभाग सहारनपुर के मोबाइल नंबर 9410204939 से संपर्क किया जा सकता है। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी, सभी बीडीओ और ईओ ने शामिल रहे।