फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यारपुर साधन सहकारी समिति को 23.45 लाख का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। साधन सहकारी समिति लिमिटेड यारपुर कार्यालय पर पदाधिकारियों, सदस्यों, किसानों की उपस्थिति में वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के सचिव संदीप कुमार शर्मा ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट की। बताया कि समिति के वर्ष 2020-21 के संतुलन पत्र में 83.32 लाख की आय और 59.87 लाख की राशि खर्च हुई है। समिति को 23.45 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।
विज्ञापन

समिति पर जिन कृषकों का 31 मार्च 2020 पर शेयर जमा है। उसका आठ प्रतिशत की दर से लाभांश देना घोषित किया गया है। समिति में एक मुश्त समझौता योजना 31 दिसंबर 2021 तक लागू है, उसमें अधिक से अधिक बकाएदार किसान लाभ उठाएं। समिति में सीड ड्रिल मशीन व पत्ती काटने वाला मलचर किराए पर उपलब्ध है। किसान इन मशीनों को किराए पर ले जाकर अपनी पैदावार बढ़ा सकते हैं। समिति के सभापति चौधरी ऋषिराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यारपुर समिति किसानों की सेवा के लिए हर समय तत्पर है।
संचालक मंडल व कर्मचारियों के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। सभी किसान समय पर लेनदेन करें। जिससे समिति को लाभ पहुंच सके। समिति पर सभी प्रकार के खाद उपलब्ध है। समिति बिजली बिल जमा करने का कार्य भी कर रही है। अध्यक्षता पूर्व सभापति जयपाल सिंह ने की। कार्यक्रम में सतवीर सिंह, अमरपाल सिंह, परविंदर सिंह, देवेंद्र प्रधान, खलील प्रधान, इदरीश प्रधान, जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, स्नेहा, सचिव जयप्रकाश शर्मा, रवि कुमार, कुलदीप, जयपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें