शामली छापेमारी के दोरान फैक्ट्री को सीज करता कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
शामली। प्रदूषण विभाग की टीम कैराना रोड पर एक टायर जलाकर तेल निकालने वाली फैक्टरी में कार्रवाई करते हुए सील लगा दी। प्रदूषण विभाग के अफसरों के मुताबिक बिना अनुमति के फैक्टरी चल रही थी। आम नागरिकों ने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
शुक्रवार को मुजफ्फरनगर से प्रदूषण विभाग की टीम ने शामली के कैराना रोड पर टायर फैक्टरी पहुंचकर औद्योगिक इकाई के कागजों की पड़ताल की। बिना अनुमति के चल रही टायर फैक्टरी को सील कर दिया गया है। प्रदूषण विभाग की टीम में शामिल में जेई विपुल कुमार ने बताया कि टायर फैक्टरी को 2017-18 तक संचालित करने की सहमति दी गई थी, बाद में तीन सालों से यह औद्योगिक इकाई बिना सहमति के चल रही थी। यह कार्रवाई आम नागरिकों की शिकायत पर की गई है।