कस्तुरबा गांधी विद्यालय में मीना का जन्मदिन मनाती छात्राएं व शिक्षिकाएं
- फोटो : SHAMLI
शामली। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में मीना का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों को गुब्बारों व फूलों से सजाया गया और मीना के रूप में पॉवर एंजल द्वारा केक काटा गया।
प्राथमिक विद्यालय कुरमाली नंबर एक में सहायक अध्यापिका डिंपल कश्यप ने मीना के चरित्र पर रोशनी डाली। मीना यूनिसेफ द्वारा प्रायोजित एक काल्पनिक चरित्र है। 24 सितंबर को मीना चरित्र को कहानी का रूप दिया गया है। इसी दिन मीना का जन्मदिन मनाया जाता है। मीना एक छोटी सी बालिका है जो लिंग-भेद, बालिका शिक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम, स्वास्थ्य एवं सफाई व अन्य प्रमुख सामाजिक बुराइयों से लड़ती है। प्रधानाध्यापक शालु कुमार ने कहा कि मीना क्या है, अब ये बात छात्राओं को समझ आ गई है। बालिकाओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
मौके पर सहायक अध्यापक अवनीश त्यागी, शिक्षा मित्र मनोज कुमार, शाहिदा खातून आदि मौजूद रहे। बालिका शिक्षा बेसिक के जिला समन्वयक राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में मीना का जन्मदिन मनाया गया। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय सोंटा (कक्षा 1 से 8) शामली में मीना का जन्मदिन मनाया गया। विद्यालय में विभिन्न गतिविधि आयोजित की गई। संचालन विद्यालय की कक्षा-8 की छात्रा निक्की ने किया। विद्यालय स्टाफ से जितेंद्र कुमार, विकास राठी, सुनील कुमार, अंजली, संजू तोमर, रामभतेरी देवी समेत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विकास कुमार उपस्थित रहे।
प्राइमरी स्कूल कुरमाली में मीना का जन्मदिन मनाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI