शामली। जिले में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में लक्ष्य से अधिक 100.47 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जिले में पांच साल तक के 236598 के सापेक्ष 237712 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई है।
कोरोना कम होने पर 20 मार्च से पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का पहला चरण शुरू हुआ था। पहले दिन 684 बूथ पर पांच साल तक के 106494 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। 21 मार्च से पांच दिन तक घर-घर छूटे हुए 127024 बच्चों को दवा पिलाई गई। इसके बाद भी जो बच्चे छूट गए थे, उन्हें सोमवार को ‘बी’ टीम द्वारा 4194 बच्चों को दवा पिलाई गई। इस तरह से जिले में 237712 बच्चों को दवा पिलाई गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में 236598 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य था। पहले चरण में लक्ष्य से अधिक 100.47 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई गई है।
लक्ष्य - 236598 बच्चे
दवा पीने वाले कुल बच्चे - 237712
बूथ पर - 106494
डोर टू डोर - 127024
बी टीम - 4194