फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार के साथ युवक का फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध असलहा के साथ युवक का फोटो वायरल
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। थाना क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी के युवक का अवैध असलहा के साथ फोटो फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फोटो पर हैप्पी बर्थडे और आशुतोष राणा लिखा हुआ। पुलिस अभी तक मामले से अनभिज्ञ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के युवाओं में अवैध हथियारों के साथ फेसबुक व व्हाट्सएप पर वीडियो और फोटो पोस्ट करने का शगल बन गया है। ऐसे ही अवैध हथियार के साथ एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लोगों पर रौब गालिब करने के लिए आरोपी सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो पोस्ट करता है। इससे पहले भी उसकी फोटो वायरल हुई थी। युवक थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी का बताया जा रहा है। वहीं, इस संबंध में गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच की जाएगी। यदि ऐसे पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें