फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीठ में जल्द शिफ्ट होगा विद्यालय

Tue, 28 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
school - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। सालों से नगर के बीच में जूनियर विद्यालय में चल रहा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जल्द ही अपनी बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा, क्योंकि उसके बराबर में पुलिस चौकी का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही वहां पर लड़कियों का हॉस्टल भी बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कैराना के बाजार बेगमपुरा में स्कूल के पुराने भवन में चलाया जा रहा है। चार साल पहले विद्यालय के लिए पंजीठ में पानीपत रोड पर करोड़ों की लागत से नया भवन बनाया गया था, लेकिन जंगल के बीच बालिकाओं की सुरक्षा के कारण उक्त भवन में विद्यालय शुरू नहीं किया गया था। कुछ माह पूर्व डीएम, एसपी ने ग्राम पंजीठ और अकबरपुर सुन्हेटी में नई पुलिस चौकी स्थापित कराए जाने के आदेश दिए थे।

जिसके तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के ठीक बराबर में नई पुलिस चौकी का निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में दो दर्जन से अधिक मजदूर बहुत तेजी के साथ गर्ल्स हॉस्टल बनाने का कार्य कर रहे हैं। हॉस्टल बनाने के ठेकेदार विवेक कुमार ने बताया कि 100 बेड़ वाला गर्ल्स हॉस्टल बनाया जा रहा है। जिसके छह माह के अंदर पूरा होने की संभावना है। 
विज्ञापन


विद्यालय की वार्डन रेनू गुप्ता ने बताया कि पंजीठ स्थित विद्यालय के बराबर में पुलिस चौकी की स्थापना होने के साथ ही विद्यालय पंजीठ स्थित नए भवन में चला जाएगा। इससे जल्द ही बालिकाओं को राहत मिलेगी।

उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत पंजीठ में बनाए जा रहे बालिका हॉस्टल में कस्तूरबा गांधी विद्यालय से कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाली बालिकाएं और अन्य कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की बालिकाएं इस हॉस्टल में रह सकेंगी। चाहे वो किसी भी इंटर कॉलेज में पढ़ती हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें