थानाभवन। राजपूत उत्थान सभा की थानाभवन में एक बैठक का आयोजन किया गया, इसमें राजपूत समाज के अस्तित्व पर चिंता की गयी और करनी सेना का समर्थन करते हुए फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की कड़े शब्दों में निंदा की गयी। बैठक में कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
थानाभवन के महाराणा प्रताप कालोनी में अनिवेश पुंडीर के आवास पर राजपूत उत्थान सभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रज्जू राणा मानकपूर द्वारा की गयी। बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष हुए अनिवेश पुंडीर ने राजपूत समाज की स्थिति व समाज के विलुप्त होते अस्तित्व पर चिंता व्यक्त की, साथ ही साथ राजपूत समाज को केंद्र व राज्य में आरक्षण की मांग की गयी।
बैठक में राजपूत समाज के इतिहास से छेड़छाड़ करने वाले फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की कड़े शब्दों में निंदा की गयी। आगामी मार्च माह में राजस्थान में होने वाले विधानसभा घेराव का समर्थन किया। इस दौरान शुभम राणा, बलराम, अक्षय राणा, दिग्विजय सिंह, शुभम पुंडीर, योगेश चौहान, सचिन राणा, कपिल चौहान, रवि राणा, प्रदीप पुंडीर, विक्रांत, गौरव राणा, सूर्य प्रताप आदि मौजूद रहे।