फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद खुली ओपीडी, सीएचसी में रही मरीजों की भीड़

विज्ञापन
शामली सीएचसी में मरिजो की लगी भीड - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
तीन दिन बाद खुली ओपीडी, सीएचसी में रही मरीजों की भीड़
विज्ञापन

शामली। सीएचसी में तीन दिन बाद पूरे समय बुधवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। महिला चिकित्सक के अवकाश पर होने के कारण महिलाओं को बिना उपचार कराए वापस जाने को मजबूर होना पड़ा। करीब 1250 मरीज सीएचसी में पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण सीएचसी में ओपीडी बंद रही। मंगलवार को सफाई कर्मचारी के निधन के कारण सीएचसी में सुबह 11 बजे तक ही ओपीडी में मरीजों की जांच हुई। इस तरह से देखा जाए तो बुधवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी में मरीजों की जांच हुई। तीन दिन बाद पूरे समय ओपीडी चलने से अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या ज्यादा होने से भीड़ लगी रही। बुधवार को करीब 650 नए मरीजों की पर्ची बनी और इतने ही पुराने मरीज पहुंचे, जबकि अन्य दिनों में नए मरीजों की पर्ची की संख्या 500 के आसपास रहती है। मरीज ज्यादा आने के कारण चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही, जिसके चलते मरीजों को अपने नंबर आने का इंतजार करना पड़ा। महिला चिकित्सक डॉ. मंजीत कौर के अस्वस्थ होने के कारण बुुधवार को वे अवकाश पर रही। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनुपम सक्सेना ने बताया कि सभी मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया है।

शामली सीएचसी में मरिजो की लगी भीड- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में मरिजो की लगी भीड- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में मरिजो की लगी भीड- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें