राष्ट्रीय लोक अदालत 11 सितंबर को
कैराना। 11 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।
11 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालतों के सफल आयोजन के लिए बुधवार को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली डॉ. अजय कुमार के मार्गदर्शन में एवं अपर जिला सत्र न्यायाधीश मुमताज अली की अध्यक्षता में कैराना स्थित बैंकों के पदाधिकारियों व पुलिस विभाग के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान बैंक पदाधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान अधिक से अधिक ऋण वसूली वादों को चिह्नित कर उनकी सूची 27 अगस्त तक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी प्रशासन देवेंद्र सिंह से अपेक्षा की गई कि वह राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अधिक से अधिक वादों को चिह्नित कर निस्तारण कराने का प्रयास करें। बैठक में नोडल अधिकारी पुलिस विभाग प्रदीप सिंह से अपेक्षा की गई कि वे लोक अदालत हेतु प्रेषित नोटिस समन का तामील कर अधिक से अधिक कराने का प्रयास करें। इस अवसर पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश /नोडल अधिकारी लोक अदालत सुरेंद्र कुमार, सिविल जज सीनियर डिविजन विजय कुमार वर्मा के अलावा बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।