फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटकुक्ड नहीं दिए जाने पर तीन प्रधानों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीएम अखिलेश सिंह ने कसेरवा कला, गोगवान और हथछौया गांवों में प्रधानों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को हॉटकुक्ड नहीं दिए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए संबधित प्रधानों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश सिंह ने जिला कन्वर्जेंस समिति और जिला पोषण समिति बैठक लेते हुए कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए। उन्होंने एनिमिया मुक्त भारत हेतु किशोरी बालिकाओं की बेसलाइन सर्वे कर सूचना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि लाल श्रेणी से पीली श्रेणी में पीली श्रेणी से हरी श्रेणी में बच्चों को परिवर्तित करने के निर्देश दिए। फरवरी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित किए जाएंगे। जिसमें कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों के उपचार के लिए चिकित्सक रहेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को प्रधानों द्वारा हॉटकुक्ड नहीं दिए जाने पर डीएम ने कसेरवा कला व गोगवान तथा हथछोया के प्रधानों को नोटिस देने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने बीएसए को मिड-डे मील में प्रयोग होने वाले खाद्यान पदार्थ की क्वालिटी बेहतर होनी चाहिए। मौके पर सीएमओ संजय भटनागर, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, बीएसए गीता वर्मा, आजीविका मिशन शैलेंद्र व्यास, जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें