मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
शामली। डॉ. एसएन देव कालेज ऑफ एजुकेशन सिक्का शामली में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में बीएड दूसरे वर्ष के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम में बीएड के दूसरे वर्ष में प्रथम स्थान मीनू सैनी (85.64 प्रतिशत), दूसरा स्थान भावना गुप्ता (84.71 प्रतिशत) और तीसरा स्थान सचिन कुमार (83.57 प्रतिशत) नेप्राप्त किया। इनके अलावा प्रिया सैनी (81.92 प्रतिशत), प्रदीप कुमार (81.85 प्रतिशत), मनीत कुमार (81.50 प्रतिशत), विशाल वर्मा (81.35 प्रतिशत), कोमल तरार (80.92 प्रतिशत), कपिल कुमार (80.78 प्रतिशत), अनु गोयल (80.71 प्रतिशत) और वैशाली जिंदल (80.71 प्रतिशत) ने शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त किया। मौके पर कालेज के प्रबंधक डॉ. नरेंद्र कुमार, उप प्रबंधक देव यश लाटियान, सुभाषचंद्र, निदेशक डॉ. अरविंद गुप्ता, विभागाध्यक्ष अनुज शर्मा, लोकेंद्र राणा, अनुराग शर्मा और अक्षय वर्मा आदि मौजूद रहे।