फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

विज्ञापन
शामली शुगर मिल के पेराई सत्र के दौरान यार्ड में गन्ना डालते मिल अधिकारी व किसान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू
विज्ञापन

शामली। अपर दोआब चीनी मिल के नए पेराई सत्र का सोमवार को शुभारंभ हो गया।
मिल परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद चीनी मिल के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक लाला रजत लाल, उनकी पत्नी पूनम लाल, अधिकारियों और किसानों ने चेन में गन्ना डालकर नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
प्रबंध निदेशक ने मिल में सबसे पहले गन्ने की बुग्गी लाने वाले किसान ब्रजपाल लिलौन, संयुक्त निदेशक राहुल लाल ने किसान सत्यव्रत लिलौन, सीओओ आरबी खोखर व जीएम प्रशासन डॉ. कुलदीप पिलानिया ने ट्राली लाने वाले किसान राजीव कुमार टिटौली, किसान अनित राणा खेड़ीकरमू और ट्रक में गन्ना लाने वाले चालक को एजीएम करणपाल सरोहा व एजीएम दीपक राणा ने सम्मानित किया। मिल के गन्ना सहायक महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि चीनी मिल दोपहर बाद तीन बजे चालू हो गई थी। मिल में देर शाम तक 15 हजार क्विंटल गन्ना आपूर्ति हुआ है। मौके पर पीके श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन मनोज कुमार, गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन वीर सिंह मलिक, गन्ना संघ के निदेशक लवली मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन 12 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की
शामली। पेराई पूजन के बाद थानाभवन चीनी मिल ने गन्ना पेराई सत्र शुरू हो गया। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे थानाभवन चीनी मिल ने गन्ना पेराई सत्र शुरू कर दिया। पूरे दिन में 90 हजार क्विंटल क्षमता के सापेक्ष 12 हजार क्विंटल गन्ना पेराई की गई। थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह और गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने बताया कि चीनी मिल नियमित रुप से चल रही है। गन्ना इकट्ठा करने के लिए खरीद केंद्रों पर तौल की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें