फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीकाकरण का मेगा कैंप आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सितंबर माह का दूसरा कोरोनारोधी टीकाकरण मेगा कैंप शुक्रवार को आयोजित होगा। स्वास्थ्य विभाग ने मेगा कैंप की तैयारी की है। जिले में 91 बूथ पर 18 साल से अधिक आयु के 31300 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीका ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगाने के लिए शासन ने मेगा कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मेगा कैंप में लाभार्थियों को पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। उनका बूथ पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुुमार सागर ने बताया कि शासन की तरफ से 30 हजार डोज लगाने का लक्ष्य मिला है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने 31300 लोगों को डोज लगाने की व्यवस्था की है। 91 बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा, जिनमें 18 बूथ पर कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
शामली ब्लाक में जिला संयुक्त चिकित्सालय, अरबन पीएचसी बरखंडी, अग्रवाल धर्मशाला शामली, वाल्मीकि मंदिर नंदू प्रसाद शामली, ठाकुर द्वारा आजाद चौक, जैन धर्मशाला, मिल रोड, रेलवे अस्पताल शामली कोवैक्सीन, सीएचसी शामली पर टीकाकरण होगा। कैराना ब्लाक में 14 बूथ, ऊन ब्लाक में 12, कांधला ब्लाक में 22 और कुड़ाना ब्लाक में 17 बूथों पर टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें