फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली महायोजना में कैराना कस्बा भी शामिल, होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/ कैराना। शामली महायोजना 2031 में अब कैराना कस्बा भी शामिल होगा। शासन के निर्देश पर शामली महायोजना में अब कैराना कस्बे को शामिल करने की मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। कैराना के सुनियोजित विकास के लिए तैयार ड्राफ्ट पर आपत्तियों के निस्तारण व 29 मई को सुनवाई के बाद शामली के साथ कैराना कस्बे की महायोजना को शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर पांच साल पहले मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने शासन द्वारा चयनित कंसलटेट कंपनी की ओर से शामली महायोजना 2031 का ड्राप्ट तैयार किया गया था। प्राधिकरण ने जनवरी 2022 में शामली महायोजना 2031 पर आपत्तियां मांगी गईं थीं। शामली महायोजना 2031 में आपत्तियों की सुनवाई और निस्तारण के बाद सहारनपुर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक में पारित होने के बाद शासन को चली गई थी। पिछले छह माह से शासन में शामली महायोजना 2031 लंबित चल रही थी।
शहरी आवास नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव ने शामली महायोजना में कैराना कस्बे को शामिल करके ड्राप्ट तैयार करके पूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए शासन को भिजवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि भारत सरकार की अमृत योजना के तहत जीआईएस आधारित शामली महायोजना 2031 प्रारुप तैयार किया गया था। उत्तर नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 11 के तहत शामली महायोजना 2031 प्रारुप भाग ख कैराना को प्राधिकरण की 57वीं बोर्ड बैठक में आपित्तयां-सुझाव प्राप्त करने के 21 से 27 मई तक की अवधि निर्धारित की गई है।
- यहां दें आपत्तियां और सुझाव
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण मेरठ रोड मुजफ्फरनगर के साथ साथ जिलाधिकारी कार्यालय शामली, नगरपालिका परिषद कैराना एवं मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण डाट काॅम पर भी सुझाव दिए जा सकते हैं। 29 मई की सुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के सभागार में की जाएगी।


- कैराना में यह होगा विकास
कैराना में महायोजना लागू होने के बाद सुनियोजित विकास के लिए बाईपास, हरित पट्टी, आवासीय कॉलोनी, ट्रांसपोर्टनगर, बस अड्डा, पुरुष महिला और पशु अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं, औद्योगिक क्षेत्र,सड़कों का निर्माण होगा।

- कैराना को योजना में शामिल किए जाने पर खुशी

शामली के साथ ही कैराना को भी योजना 2031 में शामिल किए जाने के बाद विकास को पंख लगेंगे। योजना के लागू होने के बाद यहां पर बस अड्डे, हाईवे, बाईपास, अस्पताल आदि बनाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र का विकास होगा।
- हर तरह का होगा विकास
भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि महायोजना में कैराना को शामिल करने के बाद यहां हर तरह से विकास होगा। सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आदि का स्तर अच्छा हो जाएगा।
- कैराना को मिली सौगात
नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. सपन गर्ग ने बताया कि कैराना पहले गुंडागर्दी के लिए बदनाम था। योजना में कैराना के शामिल होने से कैराना का विकास होगा।
- खुशहाली की राहें बनेंगी
- कैराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपुल जैन ने बताया कि योजना में शामिल होने से क्षेत्र में व्यापार के अवसर बढ़ जायेंगे। क्षेत्र की तरक्की होगी तथा कैराना खुशहाल होगा।
विज्ञापन


- अधिवक्ता नीरज चौहान ने बताया कि योजना में शामिल होने से यहां सड़कें अच्छी बनेंगीं। स्कूल, कॉलेज, हास्पिटल आदि बनेंगे जिससे यहां विकास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें