फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मौसम का बदलाव बना बीमारियों का कारण, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बदलते मौसम के कारण लोग वायरल और अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हर रोज जिला अस्पताल में वायरल से ग्रस्त 40 से 50 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

तापमान के बदलाव और उमस भरी गर्मी से बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। लोग उल्टी-दस्त के साथ ही पेट दर्द और तेज बुखार से भी पीड़ित हो रहे हैं। इसकी वजह से खून जांच कराने पर प्लेटलेट्स भी कम निकल रहीं हैं
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि लू चलने के कारण अचानक ही वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। वैसे तो ओपीडी एक हजार के पार है मगर 50 से अधिक मरीज वायरल से ग्रस्त ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

- ये हैं लक्षण

दिन गर्म और रात ठंडी होने से तापमान के बीच अंतर बढ़ गया है। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी, खान-पान में बदलाव से कमजोर प्रतिराेधक क्षमता वाले लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। एक-दो दिन तेज बुखार, लगातार खांसी, पसलियों में दर्द, थकावट खासकर शाम को, गले में दर्द और बेचैनी, नाक बंद होना, कान में दर्द की शिकायत।
विज्ञापन


- इस तरह करें बचाव

बासी या खट्टी चीजें खाने से बचें।

मौसमी फलों का सेवन करें।

दिन में ढाई से तीन लीटर पानी पीएं।
जरा सी तकलीफ होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें