फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य और ऐतिहासिक होगी जन विश्वास यात्रा

विज्ञापन
शामली में बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जन विश्वास यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने यात्रा की तैयारियों के लिए सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि जनपद में जन विश्वास यात्रा ऐतिहासिक होगी। जिसके स्वागत को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

विधानसभा प्रभारी नीरज शर्मा ने कहा कि 19 दिसंबर से शुरू होने वाली जन विश्वास यात्रा जनपद में 22 तारीख को आएगी। जिसका शामली में एसटी तिराहे पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। यात्रा का रात्रि विश्राम शुभ लग्न मंडप कैराना रोड पर रहेगा। 23 तारीख को यात्रा कैराना, ऊंचा गांव, कांधला होते हुए बागपत जाएगी। यात्रा संयोजक जिला मंत्री निविष कुमार ने शामली में यात्रा के स्वागत के चयनित स्थानों को बताते हुए कहा कि शिव चौक, वर्मा मार्केट पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। विभिन्न कॉलेज में सभा आयोजित की जाएगी।
अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार ने की। मौके पर हरवीर मलिक, वरुण मलिक, मोहित जैन, अजय पंवार, पुनीत द्विवेदी, डॉ. अनुराग शर्मा, विवेक प्रेमी, सुखचैन वालिया, सुधा तोमर, शशि अरोड़ा, अरविंद संगल, मीनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें