फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव: सभी नामाकंन पत्र सही मिले

विज्ञापन
कैराना बार एसोसियेशन चुनाव के लिए नामाकंन पत्रो की जाच करते एल्डर कमेटी के सदस्य - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए जांच के दौरान सभी नामाकंन पत्र सही पाए गए। सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के सदस्य नीरज चौहान ने बताया कि 23 दिसंबर को बार एसोसिएशन का चुनाव होना है। अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार वशिष्ठ, खड़क सिंह चौहान व ब्रह्म सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नकली सिंह व बाबूराम, महासचिव पद के लिए जावेद अली, संजय कुमार कश्यप व सतेंद्र सिंह ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार, अमित मित्तल व मोहम्मद अखलाक, सहसचिव प्रशासनिक पद के लिए अनंत कुमार व उदय सिह तथा सहसचिव पुस्तकालय के लिए राकेश कुमार प्रजापति ने पर्चा भरा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राहुल चौहान तथा कनिष्ठ सदस्य पद के लिए राहुल सिंह, आजाद चौहान, अनुज कुमार रावल, मो. आसिफ चौहान, अनिमेष, श्यामू कुमार, नदीम अहमद, अमित कुमार, संजय कुमार अग्रवाल, मो.शाकिर, रोहित कुमार व मो. अजमल ने नामाकंन किया। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान सभी नामाकंन पत्र सही पाए गए। सोमवार को नाम वापसी तथा 23 दिसंबर को बार भवन में मतदान होगा। जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

-----
आज सुबह 4 घंटे विद्युत सप्लाई रहेगी बंद
कैराना। रविवार को सुबह 4 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी देते हुए अवर अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे पर लाइन शिफ्टिंग के कारण रविवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक देवी मंदिर बिजलीघर, पंजीठ फीडर व ऊंचागांव फिीडर से जुड़े हुए सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें