फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी की रक्षा हर व्यक्ति का दायित्व : पिंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव हथछोया स्थित देवस्थली विद्यापीठ डिग्री कालेज में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रेमकुल मिशन की संस्थापक पिंकी पंवार ने कहा पृथ्वी एक अद्वितीय ग्रह है, जिस पर जीवन है। पृथ्वी को बचाना हम सब का कर्तव्य है।
विज्ञापन

देवस्थली विद्यापीठ के अध्यक्ष प्रेमसिंह ने कहा कि छात्र देश और दुनिया का भविष्य हैं। उन्हें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों को समझकर पालन करना चाहिए। देवस्थली गुरुकुल के प्रधानाचार्य ब्रह्मपाल सिंह ने छात्रों को पर्यावरण मित्र बनने और अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने, उनके संरक्षण की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का आयोजन प्रेमकुल मिशन सेंटर फॉर कनफ्लिक्ट एंड पीस, फ्रेंड ऑफ एनवायरनमेंट एनिमल्स एंड पीस दिल्ली और दिव्यांजलि योगपीठ ट्रस्ट हरिद्वार की ओर से किया गया। कार्यक्रम में विकास वर्मा, रूबी पंवार, अपूर्वा वर्मा, पायल तोमर, वर्णिका, सविता, हिमानी सैनी, रश्मि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------
पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
झिंझाना। पृथ्वी दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी को सुंदर बनाने और पर्यावरण की रक्षा को समाज में जागरूकता लाने के लिए सुंदर चार्ट और कटआउट बनाए। स्कूल प्रबंधक आशीष मित्तल ने बच्चों के कार्यों की सराहना की। प्रधानाचार्य पूर्णिमा चौधरी ने बच्चों को प्रोत्साहित पुरस्कृत किया। मौके पर अंजू राजवंशी, श्रवण कुमार, अंशुल चौहान, ऋतंभरा देओल, निमरा, विनीत कुमार का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें