फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में जिला पंचायत की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विकास भवन सभागार में शनिवार दोपहर को जिला पंचायत की बैठक होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिसमें वर्ष 2021- 22 के संशोधित बजट और 2022-23 के मूल बजट स्वीकृत किया जाएगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष की जिला योजना का अनुमोदन किया जाएगा। जिला पंचायत शामली में पदों के सृजन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। पद सृजन होने तक न्यूनतम एक कंप्यूटर आपरेटर, एक स्टेनो, एक ड्राफ्टमैन 15वें वित्त के प्रशासनिक मद से रखे जाने का विचार किया जाएगा। जिला पंचायत द्वारा संचालित गोआश्रम स्थल के मार्ग, भूसा भंडारण के लिए कमरा, पशु शेड में फर्श कराने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मनरेगा लेबर बजट का अनुमोदन पर विचार किया जाएगा। 11 अक्तूबर 2021 हुई जिला पंचायत की बैठक की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। बैठक में सभी जिला पंचायत सदस्यों, सांसद, विधायकों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें