फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Exclusive: इकरा का बड़ा एलान, सबसे पहले संसद में उठाएंगी ये मुद्दा, अमर उजाला के नौ सवाल...? पढ़िए सभी के जवाब

महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jun 2024 12:32 AM IST

सार

Exclusive Interview : अमर उजाला के संवाददाता ने युवा सांसद इकरा हसन से खास बातचीत की। लंदन से पढ़ाई करने वाली इसरा हसन ने शामली की जनता को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने अमर उजाला के कैमरे पर एक बड़ा एलान भी किया है। पढ़िए इकरा हसन संसद में सबसे पहला मुद्दा क्या उठाएंगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
इकरा हसन से अमर उजाला के संवाददाता की खास बातचीत। - फोटो : अमर उजाला

36 बिरादरी के लोगों के प्यार के कारण ही आज कैराना लोकसभा सीट पर सांसद बन सकी हूं। सीट के लोगों को जहां पर भी मेरी जरूरत होगी, हर समय खड़ी रहूंगी। किसानों का बकाया 314 करोड़ रुपये गन्ने का भुगतान भी यदि केंद्र में सरकार बनती है तो जल्द ही करा दिया जाएगा। उक्त बातें कैराना लोकसभा सीट की सांसद इकरा हसन ने कहीं। पेश है सांसद इकरा हसन से संवाददाता महबूब अली की बातचीत के प्रमुख अंश...

सवाल: आपने 69116 मतों से भाजपा प्रत्याशी को हराया है, जीत में क्या अहम मानते हो?
इकरा : देखिए, 36 बिरादरी के लोगों ने मुझे सपोर्ट किया है। सर्वसमाज का आशीर्वाद मुझे मिला है। यही सबसे अहम है और यही जीत का आधार भी बना।

सवाल: जीत को किस रूप में देख रहे हैं?
इकरा : भाजपा ने पूरे देश में 400 पार का नारा दिया था। लोग अब जागरूक हो चुके हैं, जिसके कारण गठबंधन को लोगों ने सपोर्ट किया। भाजपा 300 सीट भी नहीं पा सकी। यह लोगों की जीत हुई है।

सवाल: कैराना लोकसभा सीट पर किस तरह का बदलाव करेंगे?
इकरा : महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। महिलाओं के लिए अच्छी और उच्च शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही लोगों को साथ लेकर अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जाएंगे।

सवाल : चुनाव में मुस्लिम फैक्टर कितना प्रभावी रहा ?
इकरा: मुस्लिम फैक्टर वाली कोई बात ही नहीं थी। मुझे 36 बिरादरी के लोगों ने सपोर्ट किया। उन्हीं के कारण जीत दर्ज की जा सकी। मुस्लिम या फिर अन्य बिरादरी, सभी मेरे के लिए समान हैं। सभी का आशीर्वाद मिला है।

सवाल : इंडिया गठबंधन ने इस बार कैराना, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में क्लीन स्वीप किया है, इस पर क्या कहेंगे?
इकरा : भाजपा से लोग परेशान हो चुके थे। गठबंधन को लोगों के बीच रहने का फायदा मिला। हर किसी ने गठबंधन को सपोर्ट किया।

सवाल : चुनाव में आप सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहीं। सोशल मीडिया चुनाव में कितना प्रभावी रहा?
इकरा : सोशल मीडिया ने भी चुनाव के दौरान दूर-दूर तक स्पोर्ट किया। प्रचार का माध्यम भी सोशल मीडिया बना। प्यार और सहयोग के लिए सोशल मीडिया के दोस्तों का भी दिल से धन्यवाद।

सवाल : आप लंदन से पढ़कर आईं और कम समय में लोगों का दिल जीत लिया, कैसे?
इकरा: सभी का दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। कैराना के लोग मेरे हैं और मेरे परिवार को पहले से ही सपोर्ट करते रहे हैं। जब भी लोगों को कोई परेशानी होगी, उनके साथ 24 घंटे खड़ी रहूंगी।

सवाल: कैराना लोकसभा सीट के प्रमुख मुद्दे बकाया गन्ना भुगतान, बेरोजगारी, अधूरे विकास कार्य हैं, इस पर क्या कहेंगे?
इकरा: केंद्र में यदि सरकार आती है तो जल्द ही किसानों का बकाया 314 करोड़ रुपये का भुगतान कराया जाएगा। साथ ही बेरोजगारी को दूर करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे जाएंगे। अधूरे पड़े विकास कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएंगे।

सवाल : जनता को कोई संदेश ?
इकरा : मेहनत करते रहिए, एक दिन सफलता जरूर मिलती है। लोगों की किसी भी तरह की समस्या है तो घर के दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें: शिखर पर चंद्र: एक और दलित नेता के लिए उपजाऊ बनी बिजनाैर की धरती, चंद्रशेखर को मिला जीत का तोहफा

जानिए... कौन है इकरा हसन?
इकरा हसन पिछले नौ वर्ष से कैराना क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं। वह पूर्व सांसद तबस्सुम हसन की बेटी हैं और नाहिद हसन उनके बड़े भाई हैं। सांसद रहे मुनव्वर हसन की बेटी हैं। इकरा हसन ने लंदन की यूनिवर्सिटी से कानून की शिक्षा हासिल की है।

यह भी पढ़ें: RLD के गढ़ की दिलचस्प कहानी: इस बार सांगवान ने रचा इतिहास, चौधरी परिवार को वापस दिलाई विरासत, पढ़िए रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next