शामली रोटरी क्लब के अधिष्टापन समारोह में भाग लेती महिलाएं व क्लब के सदस्य
- फोटो : SHAMLI
शामली। रोटरी क्लब शामली स्टार का शनिवार रात को कैराना रोड स्थित होटल में अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में पिछले वर्ष के अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव निखिल ऐरन ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। सत्र 2021- 22 नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकुर आर्य, सचिव अमित अरोरा, कोषाध्यक्ष अन्वेष कुमार और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल 3100 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव सिंघल ने नौ नए सदस्यों को रोटरी लेबल पिन लगाकर रोटरी क्लब शामली स्टार की सदस्यता ग्रहण कराई। समारोह में क्लब की पत्रिका उत्कर्ष का विमोचन मुख्य अतिथि राजीव सिंघल ने किया। नवनिर्वाचित क्लब अध्यक्ष ने क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सुधाकर आर्य, अरुण गुप्ता, नितिन जैन, राजीव जैन, प्रमोद ऐरन, मनीष गर्ग, राहुल तायल, अखिल तायल, आकाश गुप्ता, कुणाल कौशल, रोहित बांगा, मोहित बंसल मौजूद रहे। संचालन रजत गर्ग और विनीत चौधरी ने किया।
शामली रोटरी क्लब के अधिष्टापन समारोह में प्रत्रिका का विमाचन करते पदाधिकारी- फोटो : SHAMLI