संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो...
शामली/जलालाबाद/गढ़ीपुख्ता। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
शहर के हिंदू कन्या इंटर कालेज में प्रबंधक मुनीष संगल ने ध्वजारोहण किया। संचालन संजीव पंवार ने किया। करनाल रोड स्थित बीएसएम स्कूल में चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह डायरेक्टर वासुदेव सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान आदि ने ध्वजारोहण किया। चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने ऑनलाइन छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण मधु शर्मा प्रधानाचार्या, नितिन अरविंद टंडन, डायरेक्टर द्वारा ने किया। प्रबंधकारिणी समिति ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मेपल्स एकेडमी में प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य डॉ उत्तम सिंह, प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, देवांशु संगल मौजूद रहे। जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन अब्दुल गफ्फार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। खंड शिक्षा कार्यालय पर ऋषि पाल ने तिरंगा फहराया। गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज पर प्रबंधक उपेंद्र गुप्ता, नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आबिद अहमद खान, ग्रीन वैली जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य चौधरी चंद्र सेन, डीएवी पब्लिक स्कूल पर प्रधानाचार्य चंदकीराम आर्य , सेंट स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल पर प्रधानाचार्य सुशील शर्मा, बीएसएम डिग्री कॉलेज पर प्राचार्य सुनील शर्मा आदि के साथ तिरंगा फहराया। उर्दू मकतब जूनियर स्कूल में प्रधानाध्यापिका शबाना शावेज ने झंडा फहराया। गांधी चौक पर राजेंद्र भगत ने तिरंगा फहराया।
दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गढ़ीपुख्ता। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन अली हसन अंसारी ने ध्वजारोहण किया। सर्व हितकारी कन्या इंटर कॉलेज गढ़ीपुख्ता में प्रबंधक नरेश कुमार सैनी ने ध्वजारोहण किया। शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके पुष्पांजलि अर्पित की गई। संस्था के उपाध्यक्ष नीरज जैन, रिफाकत अली, उर्मिला शर्मा, चरण सिंह मौजूद रहे। जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पप्पू बोकाड़िया ने ध्वजारोहण किया। दा हिंद गुरू इंटरनेशनल स्कूल में स्कूल प्रबंधक मोहम्मद नूर नवाज खान व प्रधानाचार्या रिया चौधरी ने सामूहिक ध्वजारोहण किया। एफडी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राज कुमार वर्मा, सविता वर्मा, प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने ध्वजारोहण किया। मालैंडी में शिवम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूल प्रबंधक उपेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। गढ़ी अब्दुलाखा स्थित एसडी पब्लिक स्कूल डायरेक्टर फिरोज चौधरी स्कूल चेयरमैन वासर चौहान ने ध्वजारोहण किया। भारत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रबंधक पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान एवं प्राचार्य जे एस जॉनसन ने ध्वजारोहण किया।
गांव कन्या पूर्व माध्मिक स्कूल लिलौन में झंडा फहरातीं शिक्षिकाएं।- फोटो : SHAMLI
शामली स्कॉटिश स्कूल में स्वत्रंता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती शिक्षिकाएं।- फोटो : SHAMLI
शामली मैपल्स एकेडमी में झंडा फहराते शिक्षक।- फोटो : SHAMLI