चौसाना में चौकी प्रभारी को ज्ञापन देते क्षेत्र के ग्राम प्रधान अन्य ग्रामीण।
- फोटो : SHAMLI
चौसाना। बिडोली-चौसाना मार्ग की दुर्दशा को लेकर क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की है। शिकायती पत्र चौकी प्रभारी चौसाना को सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
चौसाना-बिडोली मार्ग करीब 20 वर्षों से खस्ता हालत में पड़ा है। इसे लेकर कुछ दिनों से राजनीतिक दलों से जुड़े लोग प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार मिल रहे हैं तथा मार्ग निर्माण की मांग और चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैँञ रविवार को क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों व क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री के नाम शिकायती पत्र भेजा। ग्राम प्रधानों द्वारा हस्ताक्षरित शिकायती पत्र चौकी प्रभारी चौसाना रविंद्र कुमार को सौंपा गया। ग्राम प्रधानों में रामपाल सिंह, राजीव बीनपुर, करण सिंह चौसाना, जब्बार खान बल्ला मजरा, जाहिद हसन, नरेश कुमार, सनोज चौधरी, अश्वनी कुमार, संजय, सचिन, विपिन, रामकुमार, बाला देवी, राजा रानी, विनोद कुमार सहित मौजूद रहे।