फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, तीन मरीज और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, तीन मरीज और मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में डेंगू बढ़ रहा है। एक नर्सिंग होम में तीन माह की बच्ची समेत तीन मरीज डेंगू के और मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल कलेक्ट किए हैं, जिन्हें जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजा जाएगा।
जिले में एक तरफ संचारी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चल रहा है, दूसरी तरफ निजी अस्पतालों में डेंगू के केस सामने आ रहे हैं। भानू नर्सिंग होम में सितंबर में आठ से अधिक डेंगू बुखार के केस मिले थे। नर्सिंग होम के संचालक डा. वेदभानू मलिक ने बताया कि एक-दो केस रोज डेंगू का मिल रहा है। पिछले दो दिन में तीन केस डेंगू बुखार के आए हैं। इनमें एक तीन माह की बच्ची को भी डेंगू पॉजिटिव मिला है। उन्होंने बताया कि अब तक उनके यहां 20 से अधिक डेंगू के केस मिल चुके हैं। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय कुमार ने बताया कि निजी अस्पताल में डेंगू के केस मिलने की जानकारी मिली है। इनके सैंपल कलेक्ट कर लिए गए हैं। सैंपल मेरठ मेडिकल में जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अभी तक डेंगू का केस नहीं मिला है। सरकारी अस्पताल शामली में बुखार के मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक बुखार के मरीजों के छह सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपलों को बृहस्पतिवार को मेरठ लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें