फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ शरीर के लिए करें नियमित योग

विज्ञापन
शामली में होली हेवन स्कूल में योगाभ्यास करते छात्र छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जीवनभर रहना है निरोग तो करें नियमित योग
विज्ञापन

शामली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले में शिक्षण संस्थानों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया और सभी से जीवनभर निरोग रहने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की गई।
वीवी पीजी कॉलेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित योग दिवस का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नीना छोकरा व योगाचार्य रामअवतार तायल ने किया। संचालक राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छवि ने किया। रामअवतार ने छात्र-छात्राओं को योग का हमारे जीवन में महत्व और यौगिक क्रियाएं के लाभ बताए। उन्होंने योगाभ्यास कराया। एमएस फार्म में आयोजित योग कार्यक्रम में भी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में धीरेंद्र, विक्की कुमार, अनुज जैन, मुकेश कुमार, आकाश, मनीष, रिचा, आंचल, लतिका, खुशी, दीपा, सरवर, श्यामवीर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

वहीं श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमानधाम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रशिक्षकों ने शिविर में आए साधकों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर योगाचार्य प्रिया भट्ट, हनुमानधाम प्रबंधक कमेटी के प्रधान सलिल द्विवेदी, अनुज गर्ग व अरुण जैन आदि मौजूद रहे। श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर रेलवे रोड शामली पर प्रधानाचार्य राजवीर सिंह की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने योग किया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार शर्मा, अजय गर्ग, दिनेश, दीक्षित, शिवम संगल, गीता गर्ग, मृदुला गोयल आदि मौजूद रहे। उधर, हिंदू महिला महाविद्यालय में योग कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
आरके पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की सह प्रभारी डॉ. परवीन अहमद ने प्रतिभागियों को योग के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर आरपी सिंह, एमके जैली आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में विश्व योग दिवस पर योग शिक्षक श्रीपाल धामा ने योग कराया। मौके पर प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा, आचार्य मोहर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, ब्रिजेश सैनी आदि मौजूद रहे।
वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में आयोजित योग शिविर में भारतीय योग संस्थान के जिला संगठन मंत्री कुलश्रेष्ठ सैनी व जिला मंत्री अशोक गर्ग ने आचार्यों, छात्र-छात्राओं को योग कराया। प्रधानाचार्य संजय सैनी, रविंद्र कुमार, प्रवेश शर्मा, सुनील सैनी, सोमदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में योगाभ्यास कराया गया और रोजाना सुबह योगाभ्यास की अपील की गई। इस मौके प्रबंधक श्यामपाल सिंह, जयदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह, अशोक निर्वाल व विनोद, अर्जुन कुमार आदि रहे। उधर, श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में भी प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने योग का महत्व बताया। स्काउट प्रभारी अनिल कश्यप ने योगासन कराए। इस अवसर पर सतीश आत्रेय, घनश्याम सारस्वत, रामनाथ, महेश नारायण गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं होली हेवन पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों को योग कराया गया। जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत में भी डॉ. रजनी ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर सचिव दीपक जैन, प्राचार्य अनुपमा शर्मा, सलोनी, अंबिका, यश, सोनिया, सोनू, उमेर आदि मौजूद रहे।

शामली में जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज में योगाभ्यास करते छात्र-छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें