फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पति पर लगाया नवजात बेटे के शव को नहीं दिखाने का आरोप

Sat, 01 Feb 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। अलीपुर गांव में चार बेटियों के बाद दो दिन पहले बेटा होने के बाद विवाद के चलते पति बेटे को अपने साथ ले गया। बाद में पता चला कि नवजात बेटे की मौत हो गई तथा शव को दफना दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव अलीपुर निवासी रूकसाना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह गांव बरनावी निवासी युवक के साथ हुआ था। उसके चार बेटियां हुई थी, जिनमें से दो की मौत हो गई थी। वह गर्भ से थी तथा 12 दिसंबर को उसके पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया था। बुधवार को उसने सीएचसी पर बेटे को जन्म दिया था।
बुधवार को ही रात 10 बजे एंबुलेंस ने उसे उसके मायके अलीपुर छोड़ दिया था। कुछ देर बाद ही उसका पति व ससुराल के अन्य लोग आए तथा उसके नवजात बेटे और छोटी बेटी को अपने साथ ले गए। तीन दिन तक बेटे का पता नहीं चलने पर पीड़िता का पिता बरवानी पहुंचा तो पता चला कि नवजात की मौत हो गई थी तथा शव को दफना दिया। जिसके बाद रूकसाना ने कोतवाली में कहा कि अगर उसका बेटा मर गया था तो उसका चेहरा तो उसे दिखा देते। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें