फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में सहयोग करने वाले सफाईर्मियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
शामली नगरपालिका में प्रशस्ति पत्र के साथ पालिका कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शासन के निर्देश पर प्लास्टिक मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन के विरुद्ध चलाए गए पांच दिवसीय अभियान का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर अभियान में सहयोग करने वाले करीब 50 सफाईकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर पर्यावरण मित्र के रूप में सम्मानित किया गया।
सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निकायों में प्लास्टिक मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय अभियान 29 जून से शुरू किया गया था। पांचवें दिन रविवार को अभियान का समापन किया गया। इस अवसर पर खाद्य निरीक्षक राखी यादव ने बताया कि पांच दिवसीय अभियान के दौरान डोर टू डोर जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलिथीन के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर इसका प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें लोगों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लिया। रविवार को अभियान का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका में आयोजित समापन कार्यक्रम में पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह तथा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राखी यादव ने सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन के विरुद्ध चलाए गए अभियान में सहयोग करने वाले करीब 50 सफाईकर्मियों को पर्यावरण मित्र के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक उत्तम सिंह पुनिया, परियोजना विश्लेषक चांद खान, अंकुर शर्मा, आशीष कुमार, मनोज महरोलिया, संदीप, विनोद कंडेरा और संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें