फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य का पथ प्रदर्शन करती है गीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। मंगलवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गीतानुशीलन प्रतियोगिता और प्रसार व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमारी ने की।
विज्ञापन

प्रसार व्याख्यान के लिए दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत की एसोसिएट प्रोफेसर व महाविद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ. रुचि गुप्ता पहुंची। उन्होंने गीता के दार्शनिक महत्व बताया। कहा कि यह एक दार्शनिक ग्रंथ है, न कि धार्मिक ग्रंथ। जो कि प्रत्येक मनुष्य का पथ प्रदर्शन करती है, चाहे वह किसी भी धर्म, मत या समुदाय का व्यक्ति है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूनम रानी बीए तृतीय वर्ष रही। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नीशू चौहान ने द्वितीय स्थान और बीए द्वितीय वर्ष की ही छात्रा साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्राओं ने 12 श्लोकों का कंठस्थीकरण कर सुंदर ढंग से प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. विनोद कुमार, संस्कृत विभाग की ओर से किया गया। जिसमें डॉ. बृजभूषण, डॉ. रामायण राम, डॉ. नयना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें