शामली लखनऊ में ग्राम पंचायत सम्मेलन में भाग लेने जा रहे प्रधानों की गाड़ी को झंड़ी दिखा कर रवाना
- फोटो : SHAMLI
प्रधानों को सीडीओ ने लखनऊ रवाना किया
शामली/कैराना। पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से बुधवार लखनऊ में ग्राम पंचायत सम्मेलन व उप्र ग्राम उत्कर्ष समारोह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। मंगलवार को जिले के सभी ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एकाउंटेंट-कम डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं पंचायतीराज विभाग के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश परिवहन की 11 बसों से लखनऊ के लिए सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने पेट्रोल पंप कांधला से हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सभी खंड विकास अधिकारी एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कर्मचारी आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल ने बताया कि कार्यक्रम को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। पंचायती राज विभाग की ओर उत्तर प्रदेश में बनाए जा रहे 58189 ग्राम पंचायत सचिवालयों का ऑनलाइन शुभारंभ किया जाएगा। वहीं, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्राम उत्कर्ष समारोह में शामिल होने के लिए कैराना क्षेत्र के ग्राम प्रधान, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव व सहायक दो बसों में लखनऊ के लिए रवाना हुए। बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र ने यह जानकारी दी।