कांधला। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर जगे परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने गांव के ही युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती बृहस्पतिवार रात्रि अपने घर में सोई हुई थी। इसी बीच गांव का ही युवक महबूब घर में घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर उसके परिजन जाग गए। जिन्होंने आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।