थानाभवन क्षेत्र के गांव गन्देवडा संगम स्थल का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
शामली। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर ने शुक्रवार को गंदेवडा संगम स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर संगम स्थल को ओर अधिक दर्शनीय बनाने के लिए विभिन्न कार्यों को लेकर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों के अन्य जो निर्माण कार्य कराए जाने हैं, उनका एस्टीमेट बनाते हुए उनके माध्यम से शासन को भिजवाया जाए। जिससे बजट की उपलब्ध हो सके और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के समय सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. हरित कुमार के अलावा विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, खंड विकास अधिकारी थाना भवन सहित आदि मौजूद रहे।
---------------------
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा
कैराना। सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। ऊंचा गांव में पीएसी बटालियन कैंप की जमीन पर दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों ने साफ-सफाई का कार्य किया।
20 सितंबर से पहले सीएम योगी कैराना स्थित ऊंचा गांव में बनने वाले पीएसी बटालियन कैंप व गुजरपुर में फायरिंग रेंज की भूमि की आधारशिला रख सकते हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के आगमन की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पीएसी कैंप की जमीन पर दूसरे दिन भी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों व विकास खंडों के करीब 100 सफाई कर्मचारियों ने साफ-सफाई का कार्य किया। शनिवार को भी पीएसी कैंप की जमीन पर साफ सफाई का कार्य किया जाएगा। संवाद