थानाभवन के गांव चंदेनामाल में ग्रामीणो को सम्बोधित करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा
- फोटो : SHAMLI
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
शुक्रवार को चंदेनामाल गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री आवास बनाने में सबसे आगे है। सरकार के द्वारा सड़कों का बड़ा जाल पूरे प्रदेश में फैलाया जा रहा है। शामली जनपद में 750 करोड़ की लागत से बिजलीघर का निर्माण चल रहा है। शामली जनपद में चार नए राजकीय डिग्री कॉलेज का शिलान्यास हो चुका है, शामली जिले में चार राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण लगभग हो गया है। प. उप्र की सबसे हाईटेक आईटीआई का निर्माण भी पिंडोरा गांवों में पूरा हो चुका है।
अध्यक्षता पंडित धर्मपाल ने और संचालन चक्रेश राणा ने किया। मौके पर सोमवीर सिंह, जयपाल प्रधान, दीपक प्रधान, बिट्टू प्रधान, दीपक, पवन प्रधान, खड़क सिंह प्रधान, नेपाल सिंह, राम भूल सिंह, सुखपाल कश्यप, रामनाथ प्रजापति, प्रवीण सोलंकी मौजूूद रहे।
थानाभवन के गांव चंदेनामाल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते ग्रामीण- फोटो : SHAMLI