शामली। डीएम के निर्देश पर श्री दुर्गा नवरात्र के त्योहार के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने शामली शहर, थानाभवन और जलालाबाद कस्बो में छापामार अभियान चलाकर चार नमूने लिए। टीम ने काकानगर शामली से कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और थानाभवन में सेंधा नमकव जलालाबाद में चौलाई का नमूना लेकर जांच को प्रयोगशाला में भेजे गए है।
डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर नवरात्र के मद्देनजर शामली जिले के अभिहित अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने काकानगर शामली से कुट्टू का आटा का एक नमूना, सिंघाड़े का आटा का एक नमूना, थानाभवन कस्बे में सेंधा नमक का एक जलालाबाद कस्बे में चौलाई का एक मिलाकर कुल चार नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि नवरात्र में अब तक कुल 19 नमूने भरकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा चुके हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार, प्रंजन सिंह शामली रहे।