फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा समिति व जिला पर्यावरण समिति कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला गंगा समिति व जिला पर्यावरण समिति की बैठक में डीएम जसजीत कौर ने संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने गंगा समिति के संबंधित विभागों से वार्षिक कार्य योजना तैयार कर प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि पर्यावरण की वार्षिक कार्य योजना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी/संयोजक जिला पर्यावरण समिति विनय कुमार सक्सेना ने डीएम को बताया कि जिला पर्यावरण प्रबंधन प्लान में कुछ विभागों की सूचनाएं अपूर्ण हैं। डीएम ने तीन दिन में पूर्ण सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि तीन दिन में अपूर्ण सूचना उपलब्ध न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह, डीडीओ प्रमोद कुमार सहित समस्त संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें