फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाका: मकान में रखे पटाखों में विस्फोट, मलबे में दबकर महिला की मौत, देखिए तस्वीरें

Thu, 12 Aug 2021 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 6
मकान में विस्फोट - फोटो : Amar Ujala shamli
शामली के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा में एक मकान में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। आग लगने और मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

मोहल्ला काजीवाड़ा में बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हाजी शौकत के मकान में तेज धमाका हुआ। धमाके के कारण घर के अंदर की दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से शौकत के पुत्र मुनव्वर की पत्नी खुशनुमा (50), मुनव्वर की सास नूरजहां (75) निवासी लोनी, गाजियाबाद और मुनव्वर का पुत्र सबरेज (12) घायल हो गए। आग लगने और मलबा गिरने से घर में खड़ी स्कूटी व अन्य सामान भी नष्ट हो गया। वहीं मोहल्लेवासियों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से खुशनुमा और सबरेज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में खुशनुमा की मौत हो गई। उधर, विस्फोट की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग काफी हद तक बुझ चुकी थी।
विज्ञापन

2 of 6
ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
इसके बाद एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर संदीप कुमार, सीएफओ दीपक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

3 of 6
हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोग। - फोटो : amar ujala
मोहल्ला काजीवाड़ा में घनी आबादी के बीच घर में रखे पटाखों में हुआ धमाका इतना तेज था कि एक किमी दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। लोग घरों से बाहर निकले तो महिलाएं व बच्चों ने छतों पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मोहल्ला काजीवाड़ा में हाजी शौकत के मकान में हुआ धमाका ऐसा था कि मानो कोई बम फट गया हो। पुलिस अधिकारी भी धमाके की आवाज सुनकर घटनास्थल की तरफ दौड़े। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के साथ सीएफओ भी मौके पर पहुंचे। घर से धुआं निकलता देख लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

4 of 6
मकान में विस्फोट। - फोटो : amar ujala
सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि हाजी शौकत के नाम से पटाखा बनाने का लाइसेंस है। पटाखे रखने का गोदाम शहर से दूर गांव टपराना गाजीपुर में होना बताया गया है। आबादी के बीच घर में पटाखे रखे जाना अवैध है। इस मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि हाजी शौकत के साथ ही उसके पुत्र मुनव्वर के नाम पर पटाखे बनाने का लाइसेंस है। कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पटाखों में आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
जांच करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
घटना को छिपाने की होती रही कोशिश
विस्फोट के बाद परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। मोहल्लेवासियों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल न ले जाकर निजी अस्पताल ले जाया गया। मोहल्ले के लोग भी पुलिस को जानकारी देने से बचते रहे। शुरुआत में तो पुलिस को रसोई में गैस सिलिंडर फटने की जानकारी दी गई। जब जांच टीम को मौके पर जले-अधजले पटाखे मिले, तो मामला साफ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त नकान। - फोटो : amar ujala
जान-माल का और ज्यादा हो सकता था नुकसान
पुलिस की जांच में सामने आया कि हाजी शौकत व उसके तीन बेटे मुनव्वर, रियासत व महबूब अपने-अपने परिवार के साथ एक ही मकान में रहते हैं। मुनव्वर नीचे रहता है, जबकि दो भाई परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। नीचे की तरफ बरामदेनुमा बड़े कमरे में एक तरफ मुनव्वर ने दीवार बनाकर रसोई बना रखी है, तो दूसरी तरफ दूसरे भाई ने रसोई बना रखी है। इसी मकान में टीन के संदूक व बोरी में बड़ी संख्या में पटाखे रखे हुए थे। उस समय वहां पर मुनव्वर की पत्नी खुशनुमा, लोनी से आई उसकी सास नूरजहां और उसका पुत्र सबरेज थे, जबकि परिवार के बाकी सदस्य अंदर कमरे में व ऊपर के कमरों में थे। अगर परिवार के अन्य लोग भी नीचे होते तो जान-माल का और ज्यादा नुकसान हो सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें