फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लखीमपुर खीरी में 3 अक्तूबर को हुई हिंसा के मामले में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू और किसान यूनियन के नेताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। इस घटना की जांच एसआईटी से कराने की मांग की। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि लखीमपुर की हिंसा से पूरे देश में गुस्सा है। लेकिन प्रदेश सरकार का रवैया इस मामले में काफी निराशाजनक रहा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में भी काफी हीलाहवाली की गई। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि इस घटना को 3 सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। जिस तरह से जांच हो रही है, उसे पूरा देश निराशा और आक्रोश के साथ देख रहा है। उच्चतम न्यायालय इसके बारे में पहले ही कई प्रतिकूल टिप्पणी कर चुका है। आरोपियों को पुलिस की गिरफ्त में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। यदि सरकार इस मामले में निष्पक्षता दिखाती तो अब तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को अब तक बर्खास्त और गिरफ्तार किया जा चुका होता। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा टेनी को उनके पद से तत्काल बर्खास्त करने व तुरंत गिरफ्तार करने और इस घटना की जांच उच्चतम न्यायालय की प्रत्यक्ष निगरानी में एसआईटी से कराने की मांग की। अध्यक्षता शौकेंद्र पंवार ने की। इस मौके पर रणकुमार, पप्पू, प्रशांत, योगेंद्र, गुड्डू, देवराज पहलवान, योगेंद्र, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें