फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर जमा कर सकेंगे परीक्षा आवेदन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2022 की परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र जमा करने के लिए पांच केंद्रों का निर्धारण किया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2022 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों को अग्रसारित करने हेतु पंजीकरण और अग्रसारण केंद्रों का निर्धारण किया है। शामली जनपद में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र जमा करने के लिए पांच केंद्रों का निर्धारण किया गया है। निर्धारित केंद्रों में शामिल राजकीय बालिका इंटर कालेज कांधला में केवल हाईस्कूल की व्यक्तिगत 100 छात्राएं आवेदन पत्र जमा कर सकेंगी।
राजकीय यमुना खादर इंटर कालेज कमालपुर, चौधरी मानसिंह बालिका इंटर कालेज कंडेला, राजकीय बालिका हाईस्कूल बंतीखेड़ा में हाईस्कूल व इंटर के बोर्ड के प्रत्येक केंद्र पर 100 बालक और 100 बालिकाओं के आवेदन फार्म जमा होंगे। इसके अलावा राजकीय इंटर कालेज लिलौन में बाह्य प्रदेश या अन्य बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के 100-100 बालक-बालिकाएं आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थी या विदेशी नागरिकों को व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में परिषद परीक्षाओं में सम्मलित होने की अनुमति तभी दी जाएगी, जब वह प्रदेश में दो वर्ष निवास करने का प्रमाण पत्र परीक्षा आवेदनपत्र के साथ प्रस्तुत करेगा। यह नियम अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों, कश्मीरी विस्थापितों व प्रवासी कश्मीरियों के संबंध में लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें