फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते मंडलाआयुक्त डॉ लोकेश एम व डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने बैठक लेते हुए विभागवार समीक्षा की। उन्होंने विकास कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डेंगू/स्क्रब टायफस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गत बैठक में दिए निर्देशों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। नियमित एंटी लार्वा स्प्रे व फॉगिंग, जल जमाव की स्थिति का निस्तारण कराकर प्रतिदिन रिपोर्टिंग कराने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की निगरानी और कानून व्यवस्था को लेकर कलक्ट्रेट में बैठक हुई। उन्होंने एएसपी ओपी सिंह से महिला अपराध, यातायात व्यवस्था और अपराधियों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। सीएमओ को आयुष्मान कार्ड में प्रगति धीमी पर अभियान चलाकर गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कहा कि बीडीओ, प्रधानों व सचिवों के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा गोल्डन कार्ड बनाए जाएं। जिला पूर्ति अधिकारी को अन्तोदय कार्डों का सर्वे कराकर पात्रों को यूनिट में जोड़ने व अपात्रों की अलग से सूची बनाने के निर्देश दिए। कोटेदारों की दुकानों पर कार्डों में एंट्री ठीक से हो रही है या नहीं इसकी क्रॉस चेकिंग की जाए।
डीसीओ ने बताया कि जनपद में तीन चीनी मिलें हैं और पेराई सत्र 20 अक्तूबर से 25 अक्तूबर के बीच तक शुरू होना है। पेराई सत्र शुरू होने से पहले सभी चीनी मिलों के बाहर की खराब सड़कों की मरम्मत कराई जाए। गन्ना मूल्य भुगतान जल्द शत-प्रतिशत कराया जाए। बैठक में डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, डीडीओ प्रमोद कुमार, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, प्रभागीय वन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बंद पड़ी पेयजल योजनाएं संचालित की जाएं
जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि शौचालय बनाते समय ध्यान रखा जाए कि उसके नजदीक हैंडपंप आदि न हो। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 230 ग्राम पंचायत के सापेक्ष 209 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का कार्य पूरा हो गया है। जिसमें 195 सामुदायिक शौचालय समूह की महिलाओं को हस्तांतरित किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण के लाभार्थियों को कैंप लगाकर विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारी को दिए। परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि 11713 लक्ष्य के सापेक्ष 9696 आवास पूरे हो चुके हैं। बंद पड़ी पेयजल योजना को संचालित कराने के निर्देश भी मंडलायुक्त ने दिए।
कन्या सुमंगला योजना में 6797 को मिला लाभ
पीडब्ल्यूडी के अफसरों को निर्माणाधीन पांच सड़कें मानक के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी से और जिला प्रोबेशन अधिकारी से विभाग की योजना की जानकारी ली। बताया गया कि कन्या सुमंगला योजना में 6797 को लाभ मिला है। पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 19 गोआश्रय स्थल हैं, जिनमें व्यवस्था ठीक है। लघु सिंचाई, चकबंदी विभाग, कृषि विभाग, जिला उद्योग के कार्यों की भी समीक्षा की। कहा कि बजट के अभाव में रुकी 50 लाख से धनराशि की अधिक लागत की परियोजनाओं के लिए शासन को उनके माध्यम से पत्र भिजवाएं। जिससे बजट मिलने पर कार्य में तेजी आए। मंडलायुक्त ने कहा कि फिजिकल वर्क करने वाले अधिकारियों के कार्यों का अगली बैठक में प्रेजेंटेशन होगा।

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें